बस व जुगाड़ गाड़ी के बीच हुई टक्कर बाल बाल बचे जुगाड़ गाड़ी चालक
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थानाक्षेत्र के एनएच 31 सडक पर स्टेट बैंक एटीएम के समीप बस व जुगाड़ गाड़ी के बीच हुई टक्कर बाल बाल बचे जुगाड़ गाड़ी चालक । मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कुरसेला से पूर्णिया की ओर जा रही तूफान डिलक्स बस चालक ने कुरसेला चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बस के पीछे से आ रही मक्का का बलरी लदा जुगाड़ गाड़ी ब्रेक लगाते लगाते बस के पीछे जा घुसी । जिससे जुगाड़ी गाड़ी चालक सहित बस के पीछे फंस गया । जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद जुगाड़ गाड़ी व चालक को बाहर निकाला । हालांकि जुगाड़ जाड़ी चालक को आंशिक चोटें आई । वहीं जुगाड़ गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया । वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कुरसेला पुलिस को दी जिसके बाद कुरसेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनो वाहनों को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कारवाई में जुट गई।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
