November 8, 2026

कुरसेला में विजय सिंह निषाद की आभार सह आशीर्वाद यात्रा,पूरे क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल

Read Time:2 Minute, 59 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बरारी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जदयू विधायक निर्वाचित होने के बाद विजय सिंह निषाद मंगलवार को कुरसेला पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य आभार सह आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता का धन्यवाद किया। पूरे प्रखंड में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।यात्रा लालमुनी धर्म कांटा से शुरू होकर उत्तरी मुरादपुर पंचायत के देवीपुर महादलित बस्ती, बालथी महेशपुर, हवाई अड्डा चौक, कुरसेला बस्ती, मेहरमिया टोला, सरस्वती मंदिर, शाहपुर धर्मी पंचायत के विभिन्न मोहल्लों से गुजरती हुई दक्षिणी मुरादपुर के तीनघड़िया, पूर्वी मुरादपुर के मजदिया, कमलाकानी, देवीपुर चौक विभिन्न पंचायत के कई टोले-मोहल्लों तक पहुंची।जहां भी यात्रा गई, वहां फूल-माला, अबीर-गुलाल और नारेबाजी के साथ विधायक का स्वागत किया गया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर उनसे मिलने पहुंचे। डीजे की धुनों और “जोड़ी मोदी–नीतीश जी के हिट हो गईल” जैसे गानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर थिरक कर माहौल को उत्सव में बदल दिया।यात्रा के दौरान विधायक ने अयोध्या गंज बाजार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर एवं कई मंदिरों में जाकर आशीर्वाद भी लिया। विजय सिंह निषाद ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी निष्ठा से उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कटाव निरोधी कार्य और अन्य विकास योजनाओं को प्राथमिकता देकर पूरा करने का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने भी उनसे बाढ़ पूर्व कटाव सुरक्षा, पुल पुलिया, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और युवाओं के रोजगार जैसी मांगें रखीं। विधायक ने कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हर स्तर पर मजबूती से उठाएंगे और क्षेत्र के सभी समस्याओं को दूर करेंगे। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।।

Previous post डोमाधार में मिला लापता बच्चे का शव, हत्या का आरोप क्षेत्र में सनसनी।
Next post अग्निकांड के पीड़ितों को तिरपाल 36 बर्तनों का सेट,साड़ी, मुशहरी का किया वितरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial