November 8, 2026

अग्निकांड के पीड़ितों को तिरपाल 36 बर्तनों का सेट,साड़ी, मुशहरी का किया वितरण।

Read Time:2 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बरारी प्रखंड स्थित मोहनाचंदपुर गांव में कल हुए अग्निकांड के पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्द्येश्य से रेडक्रोस सोसाइटी के द्वारा चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व मे राहत सामग्री बाँटी गई। राहत वितरण करते हुए डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि रेडक्रोस का उद्द्येश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खड़े रहना एवं बचाव करना है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों मे विगत दिनों हुई आगलगी से प्रभावित लोगों के बीच संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री मे बड़ा तिरपाल 36 बर्तनों का सेट, साड़ी, मशहरी का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करना परमार्थ का कार्य होता है और रेडक्रॉस हमेशा से परमार्थ का कार्य करती आयी है। मौके पर उपस्थित पीड़ित परिवारों मे शम्भू नाथ पांडेय एवं कुंज बिहारी पांडेय ने बताया आग शॉर्ट सर्किट से आग लगी और सारा समान जलकर राख हो गया। पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग न होना है। मौके पर उपस्थित कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे एवं प्रबंध समिति सदस्य अमित जायसवाल विक्की ने लोगों को ज्वलंशील समान को घरों से दूर खुले जगह मे रखने की सलाह दी तथा खाना बनाने वाली जगहों पर पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी। उन्होने शार्ट सर्किट से बचने हेतु बिजली के तार को दुरुस्त रखने की अपील की। इस मौके पर बरारी से समाजसेवी मुकेश चौधरी भी मौजूद थे।

Previous post कुरसेला में विजय सिंह निषाद की आभार सह आशीर्वाद यात्रा,पूरे क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल
Next post भारत स्काउट और गाइड की 19वी राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में होगा आयोजित : राजेश कुमार वर्मा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial