तीनकौड़िया प्राथमिक विद्यालय में बाल विवाह रोकने की शपथ, प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी ने दी सामाजिक जागरूकता की सीख।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला में गुरुवार को बाल विवाह रोकने के लिए छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करने का विशेष आयोजन किया गया। प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी के नेतृत्व में सभी शिक्षकों और छात्रों ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली। अपने संबोधन में अर्चना कुमारी ने कहा कि वे लंबे समय से बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए अभियान चला रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक समाज बाल विवाह से मुक्त नहीं होगा, प्रगति संभव नहीं है।उन्होंने माता–पिता से आग्रह किया कि बच्चों—विशेषकर बेटियों—को पढ़ाई का पूरा अवसर दें, क्योंकि शिक्षित लड़की कई परिवारों को शिक्षा का दीप देती है। उन्होंने नियमित उपस्थिति पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षिका नेहा प्रवीण, शिक्षक प्रमोद कुमार राम सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
