भूमि विवाद में एक मामले का हुआ निष्पादन सीईओ अनुपम
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम एवं महिला पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। बता दे की पूर्व में थाना में जनता दरबार लगा करता था।मगर अब अंचल परिसर में जनता दरबार विभागीय आदेश अनुसार लगता है। जिसके बाद से फरियादियों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। लोग अपने समस्या को लेकर अंचल पहुंचकर अपने मामले का निष्पादन करा रहे हैं।वहीं जनता दरबार में पूर्व से लंबित कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। वही एक मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। शेष बचे मामले में सहमति दोनों पक्षों में नहीं बन पाई। वहीं दो नए मामले आए। कुल छः मामलों में नोटिस जारी कर दिया गया है, जिनकी अगली सुनवाई आगामी शनिवार को निर्धारित की गई है।अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने स्पष्ट किया कि नोटिस प्राप्त होने के बाद संबंधित पक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई पक्ष लगातार तीन बार नोटिस प्राप्त करने के बाद भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आपसी विवादों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सुलझाना है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
