अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर, प्राथमिक विद्यालय अयोध्यागंज, तीनघरिया में आयोजित बैठक
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के तीनघरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय अयोध्यागंज के प्रांगण में शनिवार को अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक कर्मवीर कुमार ने की।इस संगोष्ठी का प्रमुख थीम हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा तथा निपुण बनेगा बिहार हमारा । बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।वही सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए,बच्चे प्रतिदिन पूरी पोशाक तथा पठन-पाठन सामग्री के साथ विद्यालय आएं, अभिभावक बच्चों को समय पर विद्यालय भेजें,साथ ही घर पर बच्चों को पढ़ने में सहयोग एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करें।बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई, ताकि विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक विकास सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
