उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर में अभिभावक शिक्षक गोष्टी का आयोजन -निपुण बनेगा बिहार हमारा तथा हर बच्चा होगा,अब स्कूल का हिस्सा विषय पर गोष्ठी
प्रवीण कुमार(कटिहार)
प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर परिसर में अभिभावक शिक्षक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने किया। संचालन शिक्षक संदीप कुमार ने किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता सह नि:वर्तमान सीडब्ल्यूसी सदस्य सह समाज सेवी प्रवीण कुमार झा भाग लेकर छात्र तथा अभिभावकों को गोष्टी के विषय पर विस्तार से चर्चा किया। गोष्ठी में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार तथा शिक्षक संदीप कुमार ने विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र- छात्राओं तथा अभिभावक के रूप में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लिया। गोष्ठी में निपुण बनेगा बिहार हमारा तथा हर बच्चा होगा,अब स्कूल का हिस्सा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। थीम का संदेश सभी अभिभावकों ग्रामीण को बताया गया। विद्यालय के बच्चे एवं माता-पिता को विद्यालय से जोड़ना, विद्यार्थियों के सीखने की प्रगति भाषा एवं गणित में निपुणता की वस्तु स्थिति से परिचित करवाया गया। समावेशी शिक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी अभिभावक के साथ साझा किया गया। शैक्षणिक योग्यताओं पर विचार विमर्श किया गया। और अपनी अपनी प्रतिक्रिया के द्वारा एक निश्चित योजना तैयार किया गया। बच्चों के अधिगम स्थिति एवं विद्यालय में उपस्थित के लिए आवश्यक सहयोग के लिए अभिभावक से आग्रह किया गया। गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार,शिक्षक संचित कुमार सुमन, संदीप कुमार, सरोज कुमारी, मोहम्मद आसिफ बेलाल, मजहरूल हक सहित अभिभावक में यशोदा देवी, अंजू देवी, द्रोपदी देवी, रेणु देवी, मंगली कुमारी,पूनम देवी, बिजली देवी, सुलेखा देवी, रेणु देवी,पूनम देवी, पार्वती देवी, रूमा देवी, कंचन देवी, मीरा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ने भाग लिया।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
