June 26, 2026

मध्य विद्यालय धरहन दिधौच के छात्र छात्राएँ अनुशासित रहकर करते हैं पठन-पाठन

Read Time:5 Minute, 5 Second

प्रधानाध्यापक संजय कुमार विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ पठन-पाठन पर रखते हैं विशेष ध्यान विधालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है : संजय कुमार

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत के धरहन पंचायत के मध्य विद्यालय धरहन दिधौच में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राएं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक संजय कुमार विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं। प्रधानाध्यापक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। मध्य विद्यालय धरहन दिधौच में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है।प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। विद्यालय में वर्तमान में 541 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद खतीब आलम,मधुकर कुमार, प्रियंका कुमारी, सुनीता कुमारी, सुशील कुमार, राजमणि कुमारी,वसीम अकरम,इंदु कुमारी, मो0हजरत अली, प्राथमिक विद्यालय राहिका के प्रधान शिक्षक सोनू कुमार पठन-पाठन में रुचि रखते हैं। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने किया।विद्यालय के गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विधालय के लगभग 2 एकड़ जमीन पर 21कमरे का भवन है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक,एफ एल एन कीट, वितरण किया गया है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार चेतना सत्र में सुरक्षित शनिवार के कैलेंडर के अनुसार तरह तरह के खतरे,आपदा, बीमारी, ठंड से बचाव,लूं से बचाव आदि गति विधि कर बताया जाता है। गोष्ठी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरहन दिघोज के प्रधानाध्यापक मोहसिन अकरम, शिक्षक मोहम्मद खतीब आलम, मधुकर कुमार, प्रियंका कुमारी, सुनीता कुमारी, सुशील कुमार, रामानंद कुमार,राजमणि कुमारी, वसीम अकरम, इंदु कुमारी,मो0हजरत अली ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।

Previous post कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक संपन्न
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर में अभिभावक शिक्षक गोष्टी का आयोजन -निपुण बनेगा बिहार हमारा तथा हर बच्चा होगा,अब स्कूल का हिस्सा विषय पर गोष्ठी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial