June 22, 2026

कटिहार जिले की शैक्षिक,आर्थिक या बेरोजगारी संबंधित कोई विशेष डेटा मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं है।

Read Time:2 Minute, 49 Second

कटिहार जैसे पिछड़े क्षेत्रों के लिए अलग से कोई विशेष पैकेज या लक्षित योजना वर्तमान में लागू नहीं है।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

लोकसभा में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कटिहार सहित अल्पसंख्यक समुदायों की शिक्षा,कौशल विकास, रोजगार अवसरों और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित सांसद तारिक अनवर द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न संख्या 49 का विस्तृत उत्तर सदन के पटल पर प्रस्तुत करते हुए उल्लेख किया कि पढ़ो परदेस (व्याज सब्सिडी) योजना को वर्ष 2021-22 के बाद स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।मंत्रालय द्वारा कौशल विकास,महिला उद्यमिता,नेतृत्व प्रशिक्षण और शिक्षा ऋण जैसी योजनाएँ सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।कटिहार जिले की शैक्षिक,आर्थिक या बेरोजगारी संबंधित कोई विशेष डेटा मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं है।सीमांचल और कटिहार जैसे पिछड़े क्षेत्रों के लिए अलग से कोई विशेष पैकेज या लक्षित योजना वर्तमान में लागू नहीं है।कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद तारिक अनवर ने मंत्रालय द्वारा दिए गए उत्तर के बाद सरकार से पुनः यह मांग रखी है कि कटिहार और पूरे सीमांचल क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदायों की लंबित समस्याओं,विशेषकर शिक्षा,रोजगार,कौशल विकास और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन दूर करने के लिए विशेष योजनाएँ अविलंब शुरू की जाएँ। क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप लक्षित कार्यक्रम लागू किए जाएँ, ताकि पिछड़े तबकों, युवाओं और महिलाओं को ठोस लाभ मिल सके। सांसद श्री अनवर ने कहा कि क्षेत्र केसमुचित विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में लगातार उठाने के प्रति वे प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रखेंगे।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुठैली में सड़क नहीं रहने से छात्रों को हो रही है परेशानी प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं के लिए किया शौचालय की मांग
Next post कोठी टोला बड़ी नहर कचरे से पटी, किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial