June 22, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुठैली में सड़क नहीं रहने से छात्रों को हो रही है परेशानी प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं के लिए किया शौचालय की मांग

Read Time:5 Minute, 6 Second

छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं: अरुण कुमार राय ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आजमनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुठैली के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं। प्रधानाध्यापक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं।उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुठैली में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है।प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। विद्यालय में वर्तमान में नामांकित 130 छात्र- छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक जयदेव साह,कुसुम कुमारी, आशा देवी,अंसारी खातून,मौमीता पात्रा,मो0जिसान अली पठन-पाठन का कार्य में बेहतरीन ढंग से करते हैं। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय ने कहा कि विधालय को प्राप्त मात्र 18 डीसमल जमीन पर 6 कमरे का भवन है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विधालय में नामांकित छात्रों की संख्या वर्ग 1 में 7, वर्ग 2 में 16, वर्ग 3 में 10,वर्ग 4 में 10, वर्ग 5 में 13,वर्ग 6 में 34, वर्ग 7 में 22,वर्ग 8 में 18, टोटल 130 छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सभी छात्र – छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण कर दिया गया है। वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफ.एल.एन कीट का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ग कक्ष का ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। प्रधानाध्यापक के द्वारा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय कहते हैं कि विद्यालय में बालक- बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था हो जाए तो छात्रों को काफी सुविधा मिलेगा। विद्यालय में छात्राओं के लिए पेयजल हेतु आर.ई.ओ तथा समरसेबल हो जाए, विद्यालय में चारदीवारी की मरम्मत हो जाए, मुख्य सड़क से विद्यालय आने-जाने के लिए रास्ते हो जाए तो छात्रों को काफी सुविधा मिलेगा।

Previous post 16 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
Next post कटिहार जिले की शैक्षिक,आर्थिक या बेरोजगारी संबंधित कोई विशेष डेटा मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं है।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial