June 22, 2026

कटिहार में लोको रनिंग स्टाफ का 48 घंटे का धरना प्रारंभ

Read Time:2 Minute, 32 Second

एआईएलआरएसए की विभिन्न माँगों को लेकर रेल लाबी के समक्ष विरोध प्रदर्शन।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) की केंद्रीय समिति के आह्वान पर कटिहार रेल लाबी परिसर में 48 घंटे का धरना मंगलवार को सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ। इस धरना में लोको रनिंग स्टाफ से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन ने अपनी मुख्य माँगों में 25% केएमए भत्ता, 30+16 यानी 46 घंटे का कार्य समय निर्धारित करने, 36 घंटे के अवकाश को बहाल करने तथा 16+02 घंटे के मुख्यालय से बाहर (08+02) की व्यवस्था लागू करने जैसी माँगों को शामिल किया। एआईएलआरएसए की कटिहार मंडल समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि रेल चालक एवं सहायक चालकों पर लगातार कार्य का दबाव बढ़ रहा है, जिसके कारण आराम अवधि व भत्तों में सुधार अत्यंत आवश्यक है। धरने व भूख हड़ताल का नेतृत्व एआईएलआरएसए की कटिहार मंडल कमिटी के पदाधिकारीअयोध्या पाल, अरविंद यादव, रामविलास यादव, राजकिशोर प्रसाद सिंह, अर्जुन सहनी ,राजीव कुमार-II आदि पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट शामिल रहे जिनमें प्रमुख रूप सेराजेश कुमार, गोपाल महलदार, अवधेश कुमार, पंकज कुमार साह, विजय मुंडा, अशोक कुमार सिन्हा, आनंद राज, राकेश कुमार, ओम प्रकाश सिंह, रवि कुमार, नवल कुमार राय, अंशु कुमार, महानंद प्रसाद मंडल, संजय भगत, पवन कुमार, राणा रणधीर, सतीश कुमार, हरी नारायण झा आदि शामिल थे। धरना के अंत में एआईएलआरएसए प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Previous post स्वास्थ्य उपकेंद्र जगरनाथपुर में आशा कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गई।
Next post एनएफआर ने कटिहार मंडल के धूमडांगी में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को सफलतापूर्वक किया चालू
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial