June 22, 2026

स्वास्थ्य उपकेंद्र जगरनाथपुर में आशा कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

Read Time:2 Minute, 20 Second

हसनगंज (मो० तनवीर)

हसनगंज प्रखंड स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र जगरनाथपुर में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीएम संगीता कुमारी ने किया। मौके पर क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही सर्वे ड्यू लिस्ट की अद्यतन पर चर्चा करते हुए आशा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा दौरान कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित आशा कर्मियों को दिया गया। मौके पर बीसीएम संगीता कुमारी ने बताई कि स्वास्थ्य उपकेंद्र जगरनाथपुर में सभी आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। जिसमें सभी आशा कार्यकर्ताओं के बीच स्वास्थ्य विभाग तहत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से कैसे लाया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही क्षेत्रों में चल रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा, नियमित टीकाकरण सहित स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें। इस पर चर्चा की गई। मौके पर क्षेत्रों में चल रहे नियमित टीकाकरण सहित सभी कार्यों मैं तेजी लाने का निर्देश संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया। बताया स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण करने की दिशा में पहल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी व समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर पहुंचने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी अब डिजिटल रूप से मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर आशा कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहीं।

Previous post हसनगंज प्रखंड सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की सेक्टर बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की गई।
Next post कटिहार में लोको रनिंग स्टाफ का 48 घंटे का धरना प्रारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial