June 22, 2026

कटिहार कोर्ट में घुमधाम से मनाया गया अधिवक्ता दिवस सैकड़ों अधिवक्ताओं ने की सहभागिता

Read Time:1 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अधिवक्ताओं की गरिमा, एकता और न्याय व्यवस्था में उनके योगदान को समर्पित अधिवक्ता दिवस कटिहार व्यवहार न्यायालय स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद प्रशाल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार झां ने किया।समारोह में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अपने फुल यूनिफॉर्म में उपस्थिति होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजित समारोह के दौरान कई अधिवक्ता वक्ताओं ने अधिवक्ता दिवस के इतिहास, अधिवक्ताओं की नैतिक जिम्मेदारियों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिसमें महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।बार एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार झां ने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ हैं तथा उनकी प्रतिबद्धता ही न्याय को जन-जन तक पहुंचाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

Previous post एनएफआर ने कटिहार मंडल के धूमडांगी में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को सफलतापूर्वक किया चालू
Next post नव-निर्मित 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज से चालू, बेहतर मिलेगी स्वास्थ्य सेवा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial