नव-निर्मित 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज से चालू, बेहतर मिलेगी स्वास्थ्य सेवा।
अनुपम कुमारी बनी पहली मरीज डॉक्टर ने किया इलाज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड का बहुप्रतीक्षित नव-निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुवार को औपचारिक रूप आज से चालू हो गया। इसके शुरू होते ही परिक्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। अब स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बेहतर सुविधा यहीं उपलब्ध हो सकेगी।गौरतलब है कि करीब 7 करोड़ 2.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह अस्पताल उद्घाटन के बाद भी जनरेटर की कमी से चालू नहीं हो सका था।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि आज से सभी सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करा दी गई है। सभी सामान को विधिवत्त तरीके से अर्जेस्ट किया जा रहा है।। पेशेंट के इलाज और भर्ती शुरू हो चुकी है। वही बता दे की अस्पताल की पहली मरीज बाजार निवासी अनुपम कुमारी ने अपना इलाज चिकित्सक डॉक्टर रितेश कुमार के द्वारा कराया।।दुर्घटनाओं के दौरान मिलेगी त्वरित सुविधा:-कुरसेला क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और राज्य मार्ग 77 पर आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पहले समुचित सुविधा नहीं होने के कारण घायलों को रेफर करना पड़ता था, जिनमें कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते थे।अब नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, लैब टेस्ट, विशेषज्ञ डॉक्टर सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो जाने से गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा।अस्पताल का लोकेशन भी लाभदायक:-स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल के लिए चुनी गई जगह बेहद उपयुक्त है। एनएच और स्टेट हाईवे के बीच स्थित होने के कारण दुर्घटना के अधिकतर मरीज यहां आसानी से पहुंच सकेंगे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
