जिला परिषद प्रत्याशी प्रशांत झा करेंगे भव्य नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन, 6 दिसंबर 2025 को शाम होगा मैच।
हसनगंज (मो० तनवीर)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर स्थित इटवा मदरसा चौक मैदान में आगामी 6 दिसंबर 2025 को भव्य नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद प्रत्याशी सह युवा समाजसेवी प्रशांत झा आदि द्वारा किया जाएगा। प्रशांत झा ने कहा कि खेलकूद का जीवन में अत्यंत महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि सामाजिक समरसता और टीम भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से परिवार, समाज और देश का नाम गौरवान्वित करता है तथा अपने व्यक्तित्व से अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने क्षेत्र की सभी टीमों से अपील की कि वे इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होने गांव में भाई चारे की अटूट बंधन बनता हैं। एक दूसरे से मिल कर आपस में गहरा संबंध उत्पन्न होता है। वहीं खेल आयोजन समिति के मो. महताब आलम, मो. अफसर, नूर, कौसर, आफताब, हसीव, एखलाक, मो. सलाउद्दीन और मोजीब ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इटवा गांव में नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों से इसमें भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम से 11 खिलाड़ी ही मैदान में उतरेंगे और कोई भी खिलाड़ी दूसरी टीम से नहीं खेल सकेगा। मैच शाम 6 बजे से प्रारंभ होंगे और अंपायर का फैसला अंतिम माना जाएगा।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
