विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार को निर्विरोध बनाये जाने से कटिहार जिले में काफी हर्ष व्याप्त
मनोज कुमार मंडल ने समर्थकों के साथ आतिशबाजी कर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
भर्री पंचायत में मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार सरकार गठन के कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार को निर्विरोध बनाये जाने से कटिहार जिले में काफी हर्ष व्याप्त है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्णिया जिला प्रभारी मनोज कुमार मंडल में अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी कर तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता सह पूर्णिया जिला ओबीसी प्रभारी मनोज कुमार मंडल ने कदवा प्रखंड के भर्री पंचायत में मिठाई वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। मनोज कुमार मंडल कदवा प्रखंड के भर्री गांव के निवासी हैं। ये पिछले दो-तीन दशक से भाजपा पार्टी से जुड़कर पार्टी के सर्वोत्तम हित में कार्य करते आ रहे हैं। इन्होंने पंचायत स्तर से पार्टी का कार्य प्रारंभ किया और विभिन्न पद पर रहते हुए प्रदेश संगठन तक पहुंच गये हैं।जिसके कारण इनका भाजपा के आला कमान तथा सरकार के कई मंत्री से निजीतौर पर संबंध हो चुका है। इस कड़ी में गया जी से 9वीं बार लगातार विधायक चुने जाने वाले अनुभवी, विद्वान, समाजसेवी के रूप में चर्चित विकास पुरुष डॉक्टर प्रेम कुमार से भाजपा नेता मनोज कुमार मंडल का संबंध अच्छा हो गया। मनोज कुमार मंडल जब भी पार्टी के कार्य से पटना जाते हैं, तो जरूर डॉक्टर प्रेम कुमार के आवास पर पहुंच कर उनसे घंटे बातचीत करते हैं। डॉक्टर प्रेम कुमार जब भी कटिहार जिला या पूर्णिया जिला में किसी कार्यक्रम में आते हैं, तो मनोज कुमार मंडल के घर भर्री गांव जरूर पहुंचते हैं। भर्री गांव के लोगों के बीच घंटे बातचीत करते हैं। भाजपा नेता सह पूर्णिया जिला प्रभारी मनोज कुमार मंडल के घर पर चाय, नाश्ता एवं भोजन भी करते हैं। मनोज कुमार मंडल का विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से घरेलू संबंध है।इसलिए मनोज कुमार मंडल को काफी खुशी हुई है कि डॉक्टर प्रेम कुमार विधानसभा के अध्यक्ष बन गये हैं। भाजपा नेता सह पूर्णिया जिला प्रभारी मनोज कुमार मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार को बधाई दिया है। और कहा कि इनके देखरेख में सरकार बहुत अच्छे से चलेगी।सही न्याय करेंगे। डॉक्टर प्रेम कुमार एक सूलझे हुए इंसान है। और सबको एक साथ लेकर चलते आ रहे हैं। सभी पार्टी के नेताओं को एक साथ लेकर चलेंगे और बिहार के लोगों के न्याय के साथ सर्वांगीण विकास करेंगे।
