June 21, 2026

शराब के नशे में हंगामा कर रहे 8 शराबी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 8 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में छापेमारी अभियान चलाकर नशे की हालत में आठ शराबियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जहां आठ लोग शराब के नशे में धुत होकर हल्का मचा रहे थे। सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी शराबियों को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।

Previous post दियारा में लाल कार्डधारीयों के भूमि का अंचल प्रशासन ने कराया सीमांकन
Next post झारखंड से धराया नाबालिग दुष्कर्म का आरोपी, तकनीकी अनुसंधान से मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial