June 21, 2026

झारखंड से धराया नाबालिग दुष्कर्म का आरोपी, तकनीकी अनुसंधान से मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के बलदियाबाड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशांत कुमार ठाकुर (19) को झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बड़ी सोभनना गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनिहारी एसडीपीओ बिनोद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत पर मनिहारी थानाकांड संख्या 303/25 दिनांक 02.12.2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(4/6) एवं POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तकनीकी व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। जघन्य अपराध से उद्वेलित समाज में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद, एस आई इमाम हुसैन,एस आई जेवा मौजूद थी।

Previous post शराब के नशे में हंगामा कर रहे 8 शराबी गिरफ्तार
Next post एक छोटे से टोले में जल रहा है शिक्षा का अदभुत अलक, विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पूरी निष्ठा के साथ करते है : प्रिंस कुमार झा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial