June 21, 2026

प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

Read Time:2 Minute, 19 Second

हसनगंज (डेस्क)

प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान प्रधानाध्यापक मो. अनवर करीम, सरोज कुमार, मिथलेश कुमार ठाकुर, मिथलेश कुमार पाठक, मध्यान भोजन पदाधिकारी दाताराम पांडे, बीआरसी लेखापाल विकास कुमार सहित सभी विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आयरन पानी मुफ्त, वर्षा जल संग्रहण, एटीएम कार्ड मशीन, साउंड सिस्टम, पढ़ाई लेखनी सहित कई नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना का विकास करना था। बच्चों को नवाचार के माध्यम से मॉडल निर्माण के लिए प्रेरित किया गया, ताकि भविष्य में वे वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप मेडल प्रदान किए गए। मौके पर कई शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous post एक छोटे से टोले में जल रहा है शिक्षा का अदभुत अलक, विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पूरी निष्ठा के साथ करते है : प्रिंस कुमार झा
Next post तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, विद्यालय में खुशी की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial