June 21, 2026

तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, विद्यालय में खुशी की लहर

Read Time:2 Minute, 22 Second

हसनगंज (डेस्क)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के तीन शिक्षक धीरज कुमार कमल, कंचन यादव एवं रागनी राज को डीपीओ निश्चिंत सिंह द्वारा माह जून, जुलाई एवं अगस्त के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षणिक वातावरण में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है। गौरतलब है कि इसी विद्यालय के शिक्षक केशव कुमार को भी इससे पूर्व उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिल चुका है, जिससे विद्यालय लगातार शैक्षणिक उपलब्धियों में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहा है। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं सहकर्मी शिक्षकों ने तीनों सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है तथा अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी। शिक्षक समाज की आईना होता हैं। शिक्षा का महत्व व्यक्ति के जीवन के हर पहलू में है। यह ज्ञान, कौशल और मूल्यों का विकास करती है, जिससे व्यक्तित्व निखरता है और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि समाज में आर्थिक स्थिरता, बेहतर स्वास्थ्य और जिम्मेदार नागरिक बनने में भी मदद करती है। यह तार्किक सोच और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित करती है, जिससे जीवन अधिक शांतिपूर्ण और संतोषजनक बनता है।

Previous post प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
Next post जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन सीओ अनुपम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial