हसनगंज प्रखंड में अक्षर आंचल योजना के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज प्रखंड स्थित कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के लिए संचालित अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर महिलाओं को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। साक्षरता अभियान के प्रति जागरूकता का प्रभाव इस बार की परीक्षा में स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जहाँ ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस महापरीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रखंड में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार लगभग 1170 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन करीब 943 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गईं, और अधिकारियों ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
