June 21, 2026

अतिक्रमण खाली कराने को लेकर नपं कर्मीयों ने किया स्थल का निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 15 Second

(बारसोई| मनोरंजन साहा)

बारसोई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में वार्ड पार्षद एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण किए गए स्थलो का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक चौक फल पट्टी एवं मस्जिद चौक के वैसे दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वै अपना दुकान सिमित क्षेत्र के बाहर समान ना लगाएं तथा दुकान के आगे लगाए जाने वाले मोटरसाइकिलों पर भी ध्यान दें ताकि सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। वैसे स्थिति में अतिक्रमण किए गए दुकानदारों और मोटरसाइकिल चालको से जुर्माना वसूला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post अतिक्रमण खाली करवाने को लेकर एसडीएम ने किया वैठक।
Next post हसनगंज प्रखंड में अक्षर आंचल योजना के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial