June 21, 2026

NBW मामले में पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 18 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबित गैर-ज़मानती वारंटी (NBW) मामले में पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी किए गए अभियुक्तों की पहचान गाजो यादव एवं प्रवीण यादव, दोनों पिता हरिलाल यादव, निवासी मधे̈ली जरलाही, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार के रूप में हुई है।दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व से ही आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था तथा वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया।गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद कटिहार न्यायालय भेज दिया गया।।

Previous post हसनगंज प्रखंड में अक्षर आंचल योजना के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न
Next post ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial