ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
सोमवार को ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी उर्वरक दुकानदार उपस्थित हुए।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने समिति के सदस्यों को उर्वरक उपलब्धता, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा बिक्री व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में उर्वरकों की उपलब्धता, गुणवत्ता और वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर दुकानों की जांच की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी उर्वरक दुकानदार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत मिलती है, तो ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों को मूल्य सूची अपडेट रखने, भंडार एवं विक्री पंजी का नियमित संधारण करने तथा पीओएस मशीन से किसानों को बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।वहीं बिना अनुज्ञप्ति उर्वरक, बीज या कीटनाशक बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों को सभी लाइसेंसधारी उर्वरक प्रतिष्ठानों की सूची भी उपलब्ध कराई गई, ताकि प्रभावी निगरानी की जा सके।इस दौरान किसान श्री से सम्मानित किसान अरुण मंडल ने बैठक में देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति की बैठक अक्टूबर में होनी चाहिए थी, जबकि इसे दिसंबर में आयोजित किया गया। कुरसेला के किसानों ने पहले ही महंगे दामों पर खाद-बीज खरीदकर बुआई पूरी कर ली। अब तो ‘चिड़िया खेत चुग गई’ वाली कहावत चरितार्थ हो गई,”बैठक में राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण साह, कृषि समन्वयक रवि रंजन गौतम, बीटीएम ओम कुमार, किसान सलाहकार विनीत रमन, तनवीर आलम, दिलीप कुमार सहित सभी लाइसेंसधारी उर्वरक दुकानदार मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
