कुरसेला में 14 दिसंबर को होगा विराट शिव गुरु महोत्सव, तैयारी चरम पर।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट हाईवे 77 के हवाई अड्डा रोड पर आगामी 14 दिसंबर रविवार को एक दिवसीय विराट शिव गुरु महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर–शोर से चल रही हैं।गुरुवार को गुरु बहनों द्वारा बल्थी, महेशपुर एवं एसएच 77 सड़क किनारे व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिव गुरु बहनों ने चौक–चौराहों, काली मंदिर परिसर एवं आयोजन स्थल के आसपास सफाई कर परिसर को स्वच्छ व आकर्षक बनाया।समिति ने बताया कि इस आध्यात्मिक महोत्सव मेंकोशी–सीमांचल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु पंडाल निर्माण, रूट व्यवस्था, साफ–सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं, ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके।आयोजन समिति के अध्यक्ष रवेंद्र कुमार रवि ने बताया कि महोत्सव का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक, हवाई अड्डा रोड, कुरसेला में सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि शिव शिष्य हरिंद्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्षा बरखा आनंद एवं मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद की उपस्थिति की स्वीकृति मिल चुकी है। पूरा कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न होगा।समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।मौके पर आयोजन समिति के सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष सह शिव शिष्य अभय कुमार, आशीष कुमार आशीष, अजय अग्रवाल, कमल किशोर, कौशिक कुमार सिंह, हरदेव मंडल, मनोज यादव, ननकी देवी, शीला देवी, रिंकू देवी, दुखनी देवी सहित दर्जनों शिव शिष्य परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
