June 21, 2026

कुरसेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 9 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को छापेमारी कर देसी महुआ शराब तस्करी के मामले मे पुलिस ने कुरसेला बस्ती निवासी कैलाश मंडल को 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को शराब दबोच लिया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी को थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Previous post कुरसेला में 14 दिसंबर को होगा विराट शिव गुरु महोत्सव, तैयारी चरम पर।
Next post अमित कुमार ने संभाला बिहार ग्रामीण बैंक कांटाकोश शाखा प्रबंधक का पद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial