June 21, 2026

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं सात दिवसीय अखंड श्री श्याम ज्योत का आयोजन की तैयारी जारी

Read Time:3 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 03 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं सात दिवसीय अखंड श्री श्याम ज्योत का आयोजन किया जा रहा है।श्री श्याम मित्र मंडल अपने संस्था के 50वे स्वर्ण जयंती महोत्सव को एक अनूठे अंदाज मे मनाने का निर्णय लेते हुए श्रीमद्भागवत कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें राष्ट्रीय ख्याति श्रद्धेय आचार्य गौरवकृष्ण गोस्वामी के मुखाबृंद से भगवद गीता का पाठ होगा। यह कटिहार वासियों के लिए बड़ा ही गौरव का क्षण है कि नववर्ष का शुभारंभ एक ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से हो रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 03 जनवरी को मंगल कलश जलयात्रा से आरम्भ होगी। एवं श्री भगवत महात्म्य एवं मंगलाचरण। 4 जनवरी को नारद व्यास संवाद, पांडव चरित्र एवं शुकदेव आगमन। 5 जनवरी को कपिल देवहूति संवाद,सती चरित्र,ध्रुव चरित्र। 6 जनवरी को वामन अवतार,श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्म (नंदोत्सव)। 7 जनवरी को श्री कृष्ण लीला,माखन चोरी, गिरिराज पूजन छप्पन भोग। 8 जनवरी को महारास कथा, कन्सोध्दार, श्री रूक्मिणी विवाह महोत्सव।9 जनवरी को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम एवं होली महोत्सव। 10 जनवरी को हवन एवं पूर्णाहुति। साथ ही प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। श्री श्याम मित्र मंडल के पंकज तमाखुवाला ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यक्रम मे श्री श्याम बाबा जी की अखंड ज्योत प्रज्वलित रहेगी। साथ ही प्रत्येक दिन संध्या 8 बजे से रंगारंग भजनों की अमृत वर्षा होगी।श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से स्वर्ण जयंती महोत्सव को लेकर संस्था के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण दिन रात एक कर कार्यक्रम की अपार सफलता को लेकर लगे हुए है। कार्यक्रम स्थल राजेंद्र स्टेडियम को बड़े ही भव्य , आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे कटिहार के श्री श्याम प्रेमी काफ़ी उत्साहित है।

Previous post कुरसेला में शराब के मामले में 7 गिरफ्तार।
Next post रामानुजम गणित प्रतिभा परीक्षा में जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों की ऐतिहासिक सफलता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial