June 21, 2026

कुरसेला में शराब के मामले में 7 गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

गुरुवार की रात्रि कुरसेला पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब का सेवन करने और बेचने के आरोप में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई थी कि कुछ व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे 6 शराबियों को और 1 व्यक्ति को शराब बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार कर थाना लाया। शराब सेवन की पुष्टि होने पर छह शराबियों और एक व्यक्ति को शराब बिक्री करने के आरोप में मद्द निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।

Previous post बरारी में मनरेगा कानून के विरोध में मजदूरों ने दिया घरना।
Next post श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं सात दिवसीय अखंड श्री श्याम ज्योत का आयोजन की तैयारी जारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial