रामानुजम गणित प्रतिभा परीक्षा में जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों की ऐतिहासिक सफलता
प्रवीण कुमार(कटिहार)
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रामानुजम गणित प्रतिभा परीक्षा में जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा के परिणामों में विद्यालय के छात्रों का वर्चस्व स्पष्ट रूप से देखने को मिला।कक्षा 10 में चयनित 10 छात्रों में से 9 छात्र जयमाला शिक्षा निकेतन के हैं। इसमें विद्यालय के धीरज कुमार दास ने प्रथम स्थान तथा मोमिन आलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। अन्य सफल छात्र हैं।भाविष्य सूर्य (तृतीय), अमन राज (चतुर्थ), उत्कर्ष कुमार (पंचम), हर्ष आर्यन (सातवां), वसीम अख्तर (आठवां), गौरव कुमार (नवम) एवं मुजाहिदुल इस्लाम (दसवां स्थान)।कक्षा 9 में भी विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयनित 10 छात्रों में से 5 छात्र जयमाला शिक्षा निकेतन से हैं, जिसमें मो. निहाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल छात्रों में बालमुकुंद कुमार (तृतीय), अभिनव कुमार (पंचम), स्नेहा रानी (सातवां) एवं जिया परवीन (दसवां स्थान) शामिल हैं।कक्षा 8 में विद्यालय के 3 छात्रों का चयन हुआ, जिनमें मनोरमा कुमारी (द्वितीय स्थान), जीशान अली (सातवां) एवं चिरंजीवी चेतन्य (दसवां स्थान) शामिल हैं।कक्षा 7 में 3 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जिनमें संस्कार मिश्रा ने प्रथम स्थान तथा प्रत्युष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रायन यादव ने छठा स्थान हासिल किया।कक्षा 6 में विद्यालय के 4 छात्रों का चयन हुआ, जिनमें डेविड कुमार (चतुर्थ), नाहिफ अख्तर (पंचम), आर्यन कुमार मंडल (षष्ठ) एवं कोमल झा (नवम स्थान) शामिल हैं।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. के. सुमन ने कहा कटिहार जिले से चयनित कुल 50 छात्रों में से 24 छात्र हमारे विद्यालय के हैं,जो हमारी मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता और गणित में उत्कृष्टता को दर्शाता है।हमारे छात्रों ने कक्षा 10, 9 एवं 7 में प्रथम और द्वितीय स्थान, जबकि कक्षा 8 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। कक्षा 10 में चयनित 10 छात्रों में से 9 छात्र हमारे विद्यालय से हैं, वही नवम में 10 में से 6 छात्र चयनित हुआ जो विद्यालय की बड़ी और उल्लेखनीय बढ़त को दर्शाता है।यह असाधारण सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई आपने विद्यालय और कटिहार जिले का नाम रोशन किया ,उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।गत वर्ष भी 30 में से 18 छात्र सफ़ल हुए थे विद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
