June 21, 2026

प्रधानाध्यापक विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं, विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करता हूं : हारुण रशीद

Read Time:8 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार,आजमनगर (कटिहार)

आजमनगर प्रखंड अंतर्गत के शीतलपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिधौल छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं। प्रधानाध्यापक हारुण रशीद विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिधौल में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। प्रधानाध्यापक हारुण रशीद कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं।सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिका विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक हारुण रशीद ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिक बैजनाथ तिवारी,अबू सादान,पुजा जयसवाल,धीरज कुमार,मो०सद्दाम पठन-पाठन का बहुत ही ईमानदारी पूर्वक कार्य सम्पादन करते हैं। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापक हारुण रशीद ने शिक्षकों का संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका ने किया।विद्यालय के गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक हारुण रशीद ने कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना है और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित करें।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ-साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखें। प्रधानाध्यापक हारुण राशीद ने कहा कि विधालय के वर्ग 1 में 26,वर्ग 2 में 25,वर्ग 3 में 27,वर्ग 4 में 26, वर्ग 5 में 51, वर्ग 6 में 57,वर्ग 7 में 42,वर्ग 8 में 55, टोटल 309 छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक हारुण रशीद ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफएलएन कीट का वितरण भी किया गया। विद्यालय में हर वर्ग कक्ष का ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। प्रधानाध्यापक के द्वारा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। शौचालय की नियमित रुप से साफ-सफायी किया जा रहा है।बच्चों को टीएलएम कीट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। आनंददायी कक्षा बनाया गया है। छात्र-छात्राओं को प्रति कार्य दिवस में मीनू के अनुसार प्रधानमंत्री पोषण योजना का लाभ दिया जाता है। चेतना सत्र में कैलेंडर के अनुसार तरह तरह के खतरे जैसे सड़क दुघर्टना,भूकंप,आपदा,बीमारी,ठंड से बचाव,लूं से बचाव आदि गति विधि कर बताया जाता है। प्रधानाध्यापक हारुण रशीद ने बताया कि विद्यालय का सर्वांगीण विकास करने में दिन-रात जुटा रहता हूं। जिसका परिणाम अल्प अवधि में विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के दिशा में कार्य किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन का पाठ पढ़ाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में विद्यालय आने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। परिणाम हुआ कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं अनुशासित ढंग से पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चे ड्रेस में आते हैं। प्रधानाध्यापक हारुण रशीद अपने कार्यकाल में विद्यालय का सर्वांगीण विकास किया है।शौचालय का सौंदर्य करण,विद्यालय परिसर में मिटटी भराई के साथ-साथ विद्यालय में बिजली कनेक्शन लेकर सभी कमरे में लाइट एवं पंखे का इंतजाम किया। विद्यालय भवन समय-समय पर रंग रोगन,प्रत्येक वर्ग कक्ष में बोर्ड का काली करण,आईसीटीसी कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, छात्र छात्राओं को विशेष पठन-पाठन के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था, बेंच डेक्स एवं फर्नीचर की व्यवस्था किया है। प्रधानाध्यापक हारुण रशीद ने कहा कि विद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए हाथ धोने के लिए मोटर युक्त नल की व्यवस्था की है। विद्यालय में अध्ययन रत छात्र छात्राएं भोजन के पश्चात नल पर कतारबद्ध होकर हाथ हेन्ड वास से हाथ धुलाई करते हैं। प्रधानाध्यापक हारुण रशीद कहते हैं कि विधालय में दो शौचालय जर्जर हो चुका है। अगर दोनों जर्जर शौचालय का जीर्णोद्धार हो जाता,तो छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगा। वर्ग 6 से 8 में हिंदी,अंग्रेजी और समाजिक विज्ञान विषय की शिक्षकों की आवश्यकता है।ये सभी विषय के शिक्षक की नियुक्ति हो जाने से छात्रों को सभी विषयवार पठन पाठन नियमित रूप से हो जाएगा।

Previous post रामानुजम गणित प्रतिभा परीक्षा में जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों की ऐतिहासिक सफलता
Next post सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत एक जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial