June 21, 2026

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत एक जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 54 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई प्रखंड अन्तर्गत भवानीपुर पंचायत में शनिवार को सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत एक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व बारसोई के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मोमताज अहमद ने किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण शिविर में उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे और समाधान की मांग रखी।शिविर में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड, आवास योजना, पेंशन, मनरेगा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। बीइओ ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना है। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सरल एवं सुगमता से पहुंचाना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर पंचायत के मुखिया और ग्रामीण सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post प्रधानाध्यापक विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हैं, विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करता हूं : हारुण रशीद
Next post शिक्षक द्वारा उपस्थिति पंजी में कथित छेड़छाड़ एवं अनुशासनहीन आचरण के मामले मांगी स्पष्टीकरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial