June 20, 2026

पंचायत समिति की बैठक में जनसमस्याओं पर मुखर हुए जनप्रतिनिधि

Read Time:1 Minute, 41 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की सामान्य परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड स्तरीय विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।पंचायत समिति सदस्य संजय मंडल ने दिलारपुर में सड़कों पर अतिक्रमण, बढ़ते बिजली उपभोक्ताओं को देखते हुए अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने तथा जन वितरण प्रणाली में अनियमितता का मुद्दा उठाया। कुंदन पासवान ने सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग की। मुखिया जार्जिस आलम और पिंटु यादव ने पंचायत सरकार भवन निर्माण में आ रही बाधाओं पर प्रशासन की उदासीनता का आरोप लगाया।मनरेगा मद की बकाया राशि भुगतान, विद्यालय अतिक्रमण हटाने, बंद सोलर लाइट की जांच तथा डीसीएलआर पद रिक्त रहने से हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने की मांग की गई।

Previous post नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला मनिहारी में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई
Next post ठंड से राहत के लिए अंचल प्रशासन ने विभिन्न चौक-चौराहों पर कराया अलाव का इंतजाम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial