June 20, 2026

नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला मनिहारी में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई

Read Time:1 Minute, 50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला, मनिहारी में हर्षोल्लास के साथ प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी सहित सभी शिक्षक और छात्रों ने महान् गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद किया और उनकी जयंती मनाई। इस उपलक्ष्य पर छात्रों ने कहा कि हम सबको भी इनके मार्ग पर चलने चाहिए और गणित में कुछ नया खोज करने चाहिए। प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी ने अपने वक्तव्य में कहा, प्रायः बच्चे गणित विषय को किलिष्ट समझते हैं। मैंने विद्यालय में गणित विषय को आसान बनाने के लिए छोटी-छोटी गणितीय पहेली का निर्माण किया है, जिसके कारण गणित के प्रति बच्चों का लगाव बढ़ा है, मुझे लगता है कि अगर शिक्षक ठान लें, तो सब मुमकिन है। बच्चे कच्ची मिट्टी की भांति होते हैं, उन्हें जिस सांचे में ढालेंगे वह उसी तरह का बनेगा। अर्चना कुमारी ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चे को पढ़ने दे, उसे आगे बढ़ने दें। तभी इस देश का उत्थान होगा। इस अवसर पर अर्चना कुमारी ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चे को प्रतिदिन विद्यालय भेजे। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की शिक्षिका नेहा प्रवीण, शिक्षक प्रमोद कुमार राम आदि उपस्थित रहे।

Previous post मनिहारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next post पंचायत समिति की बैठक में जनसमस्याओं पर मुखर हुए जनप्रतिनिधि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial