ठंड से राहत के लिए अंचल प्रशासन ने विभिन्न चौक-चौराहों पर कराया अलाव का इंतजाम।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
ठंड बचने के लिए चौक-चौराहों अलाव कुरसेला न्यूज़ कटिहार लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम के निर्देश पर आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय, नगर पंचायत क्षेत्र एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, महेशपुर चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,कुर्सेला के आसपास के ग्रामीण इलाकों के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। सोमवार को अंचल प्रशासन के निर्देश पर प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव लगाया गया, जिससे राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा व ठेला चालकों सहित जरूरतमंद लोगों को ठंड से काफी राहत मिली।बताया गया कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना को देखते हुए आवश्यकता अनुसार अलाव की व्यवस्था आगे भी जारी रखी जाएगी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
