June 20, 2026

स्टेट हाईवे 77 पर बाइक व जुगाड़ गाड़ी की टक्कर, दो गंभीर घायल

Read Time:1 Minute, 43 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

घायल का उपचार करते चिकित्सक कुरसेला न्यूज़ कटिहार। कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे 77 पर प्रखंड मुख्यालय के समीप बाइक सवार और जुगाड़ गाड़ी के बीच हुई सीधी टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बाघमारा निवासी आर्यन कुमार (17) वर्ष तथा खेरिया मंडल टोला निवासी पप्पू मंडल (42) वर्ष के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार आर्यन कुमार बाइक से कुरसेला से बाघमारा अपने घर जा रहे थे, तभी महेशपुर की ओर से आ रही जुगाड़ गाड़ी से प्रखंड मुख्यालय के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Previous post ठंड से राहत के लिए अंचल प्रशासन ने विभिन्न चौक-चौराहों पर कराया अलाव का इंतजाम।
Next post 23 व 24 दिसंबर को कुरसेला थाना परिसर में जप्त 8 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ की होगी नीलामी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial