खेल महोत्सव 2025 में कटिहार रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन
प्रवीण कुमार( कटिहार)
एन एफ रेलवे अंतर्गत गुवाहाटी में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित चार दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में कटिहार रेल मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का पंचम लहराते हुए कटिहार रेलमंडल को गौरांवित किया है। जिस दौरान ग्रुप खेलों से लेकर व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं तक, हर स्तर पर कटिहार डिवीजन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार रेल मंडल ने कुल 12 स्वर्ण, 06 रजत एवं 12 कांस्य पदक प्राप्त कर 102 अंकों के साथ ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। वही टीम इवेंट में वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक, बॉक्स क्रिकेट में रजत तथा पुरुष रस्साकशी में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वही व्यक्तिगत स्पर्धाओं में डीसीएम कटिहार संगीता मीणा ने टेबल टेनिस सिंगल्स एवं डबल्स में स्वर्ण पदक जीतकर कटिहार रेल मंडल का नाम रोशन किया। इसके अलावा बैडमिंटन पुरुष एकल में सीनियर डीएसटीआई गौरव राजपाल, टेबल टेनिस पुरुष एकल में डीएमओ डॉ सौरव तथा पुरुष डबल्स में एडीआरएम न्यूजलपाईगुड़ी और सौरव कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।वहीं 100*4 मीटर रिले दौड़ में प्रियंम कुमार, डॉ. गौरव, रामनिवास सैनी एवं भारत मोटेरिया की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।इस ऐतिहासिक सफलता में कप्तान के रूप में डीआरएम कटिहार किरेंद्र नराह की प्रेरक भूमिका रही, जबकि पूरे दल का कुशल नेतृत्व स्पोर्ट्स ऑफिसर पंकज पाल द्वारा किया गया। कटिहार रेल मंडल की यह उपलब्धि सभी रेलकर्मियों के लिए गर्व का विषय है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
