July 25, 2026

विस्थापित परिवारों ने स्थायी बसोबास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की लगाई गुहार

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड में शंकर बांध के किनारे वर्षों से रह रहे विस्थापित परिवारों ने स्थायी बसोबास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। सोमवार को दो दर्जन से अधिक हस्ताक्षरों से युक्त आवेदन प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अंचल पदाधिकारी को सौंपा गया। आवेदन में बताया गया कि गंगा नदी के कटाव से वर्षों पूर्व उनका डीह-बाड़ी नष्ट हो चुका है और करीब 50 वर्षों से चौक चामा घिसु टोला स्थित शंकर बांध के किनारे रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। वार्ड सदस्य मधुसूदन सिंह ने बताया कि बांध प्रशासन द्वारा घर हटाने की चेतावनी दी जा रही है, जिससे परिवारों के सामने गंभीर आवास संकट खड़ा हो गया है। विस्थापितों ने शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।

Previous post खेल महोत्सव 2025 में कटिहार रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन
Next post सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial