कुरसेला सीएचसी में 13 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला में शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 13 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमरलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में नियमित रूप से बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया जाता है। ऑपरेशन से पूर्व महिलाओं का पंजीकरण किया जाता है, इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका बंध्याकरण ऑपरेशन किया जाता है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आयोजित शिविर में सर्जन डॉ. पंकज सिंह द्वारा सभी 13 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के उपरांत महिलाओं को आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं तथा चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया।चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण एवं मातृ स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह के शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि इच्छुक लाभार्थियों को सुरक्षित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
