जिला परिवहन कार्यालय कटिहार परिसर में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का किया आयोजन
यह कार्यक्रम 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा : सुबीर रंजन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला परिवहन कार्यालय कटिहार परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी सुवीर रंजन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला परिवहन कार्यालय के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं वाहन मालिक, वाहन चालक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों को जिला परिवहन पदाधिकारी सुवीर रंजन द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट के दो पहिए वाहन, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिए वाहन एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का शपथ दिलाया गया। साथ ही साथ यातायात के नियम एवं प्रावधान का पालन करने के लिए वह अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि यह शपथ कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की कड़ी में मनाया गया। यह कार्यक्रम 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2026 का मुख्य थीम सड़क सुरक्षा अभियान सिख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन रखा गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु दर में कमी लाना है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
