प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी को उज्जैनी अंगवस्त्रम से किया गया सम्मानित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला, मनिहारी की प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी को राजकीय शिक्षक पुरस्कार की प्राप्ति पर सावित्रीबाई फुले जयंती की पूर्व संध्या पर पटनी नारायणपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सदानंद पाल, वरीय शिक्षक विजय कुमार, रवि शंकर साह, दर्शन कुमार पोद्दार और संदीप यादव ने उनके विद्यालय जाकर सम्मानित किए। विजय कुमार ने उज्जैनी अंगवस्त्रम और उच्च विद्यालय परिवार ने विशेष मोदकम प्रदान कर सम्मानित किए। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका नेहा प्रवीण, शिक्षक प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। विजय कुमार ने कहा अर्चना जी क्षेत्र के शिक्षकों के बीच आदर्श और प्रेरणा का स्रोत बनती जा रही है।सीआरसी संचालक डॉ. सदानंद पाल ने कहा कि यह विद्यालय एक ऐसे राजकीय पुरस्कृत प्रधान शिक्षक के हाथ में है, जिसके आते ही विद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर होते जा रहा है। हमें विश्वास है कि यह विद्यालय इनके हाथों बहुत आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुजाहिद आदि अभिभावक भी शरीक थे। शीतलहर के कारण फिलवक्त विद्यालय में बच्चों की छुट्टी है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
