डेहरिया पंचायत में टीबी मरीजों के बीच में फूड बास्केट का किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार सदर ब्लाक के डेहरिया पंचायत में राम अवतार सिंह मुखिया डेहरिया के द्वारा टीबी मरीजों के बीच में फूड बास्केट का वितरण किया गया। उन्होंने जानकारी दिया कि वर्ष 2025 के लिए डेहरिया पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत के लिए चयनित किया गया है, जिसमें कुल 1254 व्यक्तियों का स्क्रीनिंग किया गया एवम् 217 संभावित मरीजों का जांच किया गया।अभी डेहरिया पंचायत में चार मरीजों का दवा चल रहा है। इस दौरान योगेंद्र प्रसाद पाल एसटीएस कटिहार सदर ब्लॉक ने जानकारी दिया कि प्रधानमंत्री के द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। उस अभियान के अंतर्गत कटिहार ब्लॉक में भी टीबी टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस वर्ष डेहरिया पंचायत,दलन पूर्व एवं गर्भेली पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया जाएगा।कमलेश कुमार साहू वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स ने जानकारी दिया कि दो सप्ताह से अधिक की खांसी, शाम को बुखार,वजन कम होना,भूख नहीं लगना, छाती में दर्द,बलगम के साथ खून आनाये सभी लक्षण टीबी के हो सकते हैं। टीबी का जांच एवं दवा सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ प्राइवेट चिकित्सक के यहां फ्री में उपलब्ध है। जहां से मरीज अपनी दवा ले सकते हैं।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
