June 20, 2026

मनिहारी थाना परिसर में 208 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण।

Read Time:2 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई कुल आठ कांडों से संबंधित थी, जिनमें जब्त 208 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की प्रक्रिया राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान एवं थानाध्यक्ष पंकज आनंद की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुई।प्रशासन की ओर से शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई पूरी पारदर्शिता एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि जब्त की गई शराब का दोबारा किसी भी तरह का दुरुपयोग न हो सके। विनष्टीकरण स्थल पर पुलिस बल की तैनाती रही और पूरी प्रक्रिया की निगरानी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा की गई।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अजीत चौधरी एवं सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की कि शराब से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Previous post तालाब की ज़मीन पर पंचायत भवन निर्माण का विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा आवेदन।
Next post सावित्रीबाई फुले जयंती पर प्रधान शिक्षिका ने सहकर्मियों को किया सम्मानित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial