June 20, 2026

तालाब की ज़मीन पर पंचायत भवन निर्माण का विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा आवेदन।

Read Time:3 Minute, 12 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भवानीपुर में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। शुक्रवार को पंचायत भवन के लिए चयनित भूमि को निरस्त कर वैकल्पिक सुरक्षित स्थान चिन्हित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई को लिखित आवेदन सौंपा।आवेदन में बताया गया है कि पंचायत सरकार भवन के लिए जिस भूमि का चयन किया गया है, वह पूर्व में जल संरक्षण एवं जल संचयन योजना के तहत तालाब के रूप में विकसित की गई थी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में “वार्ड नं०- 9 इसरकोला पोखर में मिट्टी खुदाई कार्य” योजना के अंतर्गत यहां मिट्टी खुदाई कर पोखर का निर्माण कराया गया था, जिस पर सरकारी राशि भी व्यय की गई है। वर्तमान में यह तालाब सड़क स्तर से लगभग अनुमानित 20 फीट गहरा है और आसपास के ग्रामीणों, किसानों एवं पशुपालकों के लिए जल का एकमात्र साधन है।ग्रामीणों ने आशंका जताई कि तालाब की भूमि पर भारी सरकारी भवन का निर्माण जनसुरक्षा, भवन की मजबूती एवं भविष्य में दुर्घटना की संभावना को देखते हुए बेहद जोखिमपूर्ण है। इससे कृषि, सिंचाई एवं पशुपालन पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह चयन सरकारी निर्माण मानकों एवं सामान्य तकनीकी नियमों के विपरीत है।ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है किचयनित स्थल की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। पंचायत की जनता की इच्छानुसार सुरक्षित एवं आबादी के बीच वैकल्पिक स्थल का चयन किया जाए। तथा जांच पूरी होने तक वर्तमान स्थल पर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए।एसडीएम को आवेदन सौंपने वालों में माले नेता काजिम इरफ़ान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हसन रज़ा , नूर अख़्तर, उप मुखिया प्रतिनिधि नूर इस्लाम, सामाजिक कार्यकर्ता मो. शकील, मो. फ़हीम, मो. फ़िरोज, हाफिज इमदादुल्लाह, हाफिज हेलाल, मो. मुजाहिद, एहतशाम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post सुशील झा का निधन भाजपा नेताओं ने गहरी संवेदना किया व्यक्त
Next post मनिहारी थाना परिसर में 208 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial