June 22, 2026

सावित्रीबाई फुले जयंती पर प्रधान शिक्षिका ने सहकर्मियों को किया सम्मानित।

Read Time:1 Minute, 59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला, मनिहारी में सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की राजकीय पुरस्कृत प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने अपने सभी सहकर्मियों को अंगवस्त्र (शॉल) ओढ़ाकर, कलम एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए। प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने कहा कि वे बचपन से ही सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित रही हैं और उन्हीं आदर्शों के कारण आज वे एक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका बन सकी हैं।इस अवसर पर वरीय शिक्षिका नवीना खातून, विशिष्ट शिक्षिका नेहा प्रवीण, कुमारी भवानी, विशिष्ट शिक्षक प्रमोद कुमार राम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि अर्चना कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय का कायाकल्प हुआ है और वे क्षेत्र के शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनती जा रही

Previous post मनिहारी थाना परिसर में 208 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण।
Next post मनिहारी में शनिवारीय जनता दरबार, भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial