June 20, 2026

50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम का श्री गणेश भव्य कलश शोभा यात्रा से शुभारम्भ हुआ

Read Time:3 Minute, 38 Second

शोभा यात्रा श्री श्याम मंदिर से निकलकर प्रमुख मार्गो से होते हुए महाकथा ज्ञानयज्ञ स्थल पहुंची।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

श्री श्याम मित्र मंडल, कटिहार द्वारा आज अपने 50वे स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम का श्री गणेश भव्य कलश शोभा यात्रा से शुभारम्भ हुआ। यह शोभा यात्रा श्री श्याम मंदिर अड़गड़ा चौक से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महाकथा ज्ञानयज्ञ स्थल राजेंद्र स्टेडियम पहुंची। इसमें बड़ी संख्या मे भक्तजनों की उपस्थिति रही। राधे राधे के जयकारों के गूंज एवं डी जे मे श्री राधा रानी की मधुर भजनों पर भक्त थिरक रहे थे। शोभा यात्रा मे बाबा श्याम जी का शीश,घोड़े,झांकियां,शंख वादन आकर्षण का केन्द्र रही।प्रातः काल कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत कथा के जजमानों को सपत्नी पूजा पाठ एवं संकल्प कराया गया। कथा स्थल राजेंद्र स्टेडियम हो या यूं कहे कि पूरा शहर भक्तिमय वातावरण मे गोता लगा रहा है। दिन के तीन बजे व्यासपीठ पर विराजित हो परम पूज्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी द्वारा ओजस्वी एवं रसमई अमृतवाणी से श्रीमद्भागवत कथा आरंभ हुआ। आचार्य सरोज भारद्वाज के सानिध्य मे सात दिवसीय अखंड श्री श्याम ज्योत प्रज्वलित की गई। रात्रि बेला मे कटिहार शहर के सुप्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा मधुर भजनों की रंगारंग प्रस्तुति की गई। आज के पूरे दिन के कार्यक्रम मे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मे उपस्थित रही।श्री श्याम मित्र मंडल के साथ साथ शहर के अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं भी कार्यक्रम मे सम्मिलित हो कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।श्री श्याम मित्र मंडल के 50वे स्वर्ण जयंती महोत्सव,श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री श्याम प्रेमी इस शीतलहरी मे भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।संस्था ने श्रीमद्भागवत मे आ रहे सभी श्रद्धालुओं से विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया , कि महोत्सव स्थल पर वो अपने वाहन लेकर नही आए,ससमय आकर अपने स्थान को ग्रहण कर शांतिपूर्ण तरीके से भक्तिमय श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक नियमित रूप से संचालित होगी।इससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण मे डूबा रहेगा।

Previous post मनिहारी में शनिवारीय जनता दरबार, भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई।
Next post कटिहार के जाफरगंज पथलवाड़ी गांव में आशियाना सप्लायर नर्सरी का अधिकारियों ने किया उद्घाटन, कटिहार जिले में 2,73, 000 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य है : डीपीएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial