June 22, 2026

मनिहारी में शनिवारीय जनता दरबार, भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई।

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अंचल सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान ने की, जबकि विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार निराला संभाल रहे थे। ठंड के कारण पुराने छह मामलों में द्वितीय पक्ष के उपस्थित नहीं होने से उनकी सुनवाई अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई। राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक नया आवेदन भी प्रतिवेदित हुआ है। जनता दरबार में एक पक्ष के कई रैयत उपस्थित रहे।

Previous post सावित्रीबाई फुले जयंती पर प्रधान शिक्षिका ने सहकर्मियों को किया सम्मानित।
Next post 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम का श्री गणेश भव्य कलश शोभा यात्रा से शुभारम्भ हुआ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial