June 20, 2026

प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली में चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने स्थलीय जांच किया।बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर आदि की हुई चोरी

Read Time:1 Minute, 58 Second

हसनगंज (डेस्क)

हसनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली में चोरी की घटना को लेकर हसनगंज थाना पुलिस ने स्थलीय जांच किया। प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली के प्रधान शिक्षक जय प्रकाश झा ने बताया कि 4 जनवरी 2026 अपराहन 1:30 बजे प्रधान शिक्षक के मोबाइल पर पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा सूचना दी गई की विद्यालय में चोरी की घटना हुई है। कुछ वर्ग कक्ष एवं कार्यालय का ताला तोड़ा गया है।आज रविवारिय अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद था। सूचना के उपरांत जब प्रधान शिक्षक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे,तो कक्षा 4 एवं कक्षा 5 के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। किंतु फर्नीचर एवं सीलिंग फैन का कोई नुकसान नहीं हुआ। कार्यालय का भी ताला टूटा हुआ था।दरवाजे खुले थे किंतु टेबल का शीशा टूटने के अलावा कुछ खास नुकसान नहीं देखा गया।भंडार कक्ष का निरीक्षण करने पर वहां का ताला भी टूटा हुआ पाया गया एवं रसोई से संबंधित बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर आदि की चोरी की गई।हसनगंज थाना को प्रधान शिक्षक प्रकाश कुमार झा द्वारा सूचना देने के उपरांत करीब 1 घंटे के बाद पुलिस बल विद्यालय पहुंचे एवं स्थलीय जांच किया। अज्ञात चोरों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।

Previous post कटिहार के जाफरगंज पथलवाड़ी गांव में आशियाना सप्लायर नर्सरी का अधिकारियों ने किया उद्घाटन, कटिहार जिले में 2,73, 000 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य है : डीपीएम
Next post कुर्सेला बस्ती चौक पर रात्रि गश्ती के दौरान चार पियक्कड़ गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial