कुर्सेला बस्ती चौक पर रात्रि गश्ती के दौरान चार पियक्कड़ गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेला बस्ती चांदनी चौक पर रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चार पियक्कड़ों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं सघन गश्ती अभियान के तहत की गई।कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम जब कुरसेला बस्ती चांदनी चौक पहुंची तो वहां कुछ लोग सड़क किनारे नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वे इधर-उधर भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने चारों को मौके से पकड़ लिया।पुलिस ने चारों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में नशे की पुष्टि होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं बताया गया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती लगातार जारी रहेंगी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
