June 20, 2026

कुरसेला में बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर, बाइक सवार रेफर

Read Time:1 Minute, 37 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 पर पावर हाउस रोड स्थित रोड पर रविवार को बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के जावे कुशाय गांव निवासी (40) वर्षीय रविंद्र कुमार मंडल के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा कुरसेला चौक से पावर हाउस की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Previous post कुर्सेला बस्ती चौक पर रात्रि गश्ती के दौरान चार पियक्कड़ गिरफ्तार
Next post 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, शब्बीर इलेवन बैदा बनी चैंपियन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial