June 20, 2026

16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, शब्बीर इलेवन बैदा बनी चैंपियन

Read Time:1 Minute, 45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड के बैदा पंचायत अंतर्गत नया टोला क्रिकेट ग्राउंड पर एन.सी.सी. क्लब द्वारा आयोजित 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस युवा नेता चिन्मय अतीत सिंह तथा कमेटी अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि मो. रहमत आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया था।कमेटी अध्यक्ष मो. रहमत आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैच शब्बीर इलेवन बैदा और नारायणपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शब्बीर इलेवन बैदा ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणपुर की टीम 16 ओवर में 130 रन पर सिमट गई।इस तरह शब्बीर इलेवन बैदा ने 50 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को देखने हजारों दर्शक उपस्थित रहे।

Previous post कुरसेला में बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर, बाइक सवार रेफर
Next post मनिहारी पुलिस द्वारा 60 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial